ज्ञानोदय विद्यालय में कक्षा 11वीं में प्रवेश शुरू
रीवा विशाल समाचार संवाददाता
जनजातीय कार्य विभाग द्वारा अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए शासकीय ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय रीवा में संचालित है। कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद कक्षा 11वीं में तीन संकायों गणित, जीव विज्ञान तथा वाणिज्य संकाय में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। इस संबंध में प्राचार्य एन.के. दुबे ने बताया कि प्रवेश के लिए आवेदन पत्र विद्यालय से नि:शुल्क प्राप्त किये जा सकते हैं। कक्षा 10वीं में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने के वाले अनुसूचित जाति के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में अन्य जानकारियाँ कार्यालयीन समय में ज्ञानोदय विद्यालय से प्राप्त की जा सकती हैं।


