केएसबी लिमिटेड को न्युक्लिअर पंप्स के निर्यात के लिए प्रतिष्ठित ऑर्डर प्राप्त हुआ
पुणे डीएस तोमर: केएसबी लिमिटेड को अपनी मुख्य कंपनी केएसबी एसई ॲन्ड कंपनी,KGaA जर्मनी(केएसबी SE जर्मनी) से क्रिटिकल पंप्स के लिए महत्वपूर्ण ऑर्डर प्राप्त हुआ है.
यह केएसबी लिमिटेड न्यूक्लियर पंप्स के लिए पहला बड़ा प्रतिष्ठित निर्यात ऑर्डर है. इससे कंपनी को प्रचंड निर्यात सामर्थ्य रहे न्युक्लिअर पंप्स क्षेत्र में प्रवेश करने और सेवाएं प्रदान करने का अवसर मिलेगा.
इस ऑर्डर के अंतर्गत, यूरोप में नवनिर्मित न्युक्लिअर पॉवर प्लांट की दो युनिट के लिए (यूनिट 5 और यूनिट 6) 8 क्रिटिकल सेफ्टी क्लास 2 पंप्स की आपूर्ति की जानी है.
यह ऑर्डर केएसबी के उत्पादों और सेवाओं की गुणवत्ता और मजबूती का प्रमाण है लेकिन इसके साथ यह जागतिक स्तर के ग्राहकों की विशिष्ट आवश्यकताओं को पूरा करने में कंपनी की विशेषज्ञता और क्षमता को प्रदर्शित करता है


