इटावा: इकदिल नगर पंचायत की अध्यक्ष पद पर साधना निर्वाचित
इटावा विशाल समाचार संवाददाता
नगर पंचायत इकदिल, जनपद इटावा में संपन्न हुए उपचुनाव के परिणाम की घोषणा कर दी गई है। इस संबंध में अपर जिलाधिकारी (वि/रा) एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी (नगरीय निकाय) श्री अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ की अधिसूचना संख्या 109/रा.नि.आ-4/न.नि./04-25/2025 दिनांक 8 मई 2025 के अनुसार, इकदिल नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर साधना को निर्वाचित घोषित किया गया है।
इसके अतिरिक्त, बलिया जनपद की नगर पंचायत मनियर में भी उपचुनाव के माध्यम से बुचिया को अध्यक्ष पद के लिए विजयी घोषित किया गया है। दोनों विजेताओं के नाम राज्य निर्वाचन आयुक्त, उत्तर प्रदेश द्वारा अधिसूचित किए गए हैं।
यह उपचुनाव नगर पंचायत स्तर की लोकतांत्रिक प्रक्रिया के अंतर्गत संपन्न कराया गया, जिसमें मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।


