सीतामढ़ी

स्टेडियम प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित – खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत विकास कार्यों पर हुआ मंथन

स्टेडियम प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित – खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत विकास कार्यों पर हुआ मंथन

 

सीतामढ़ी (विशाल समाचार)जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में मंगलवार को उनके कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय स्टेडियम प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में खेल गतिविधियों के सुदृढ़ संचालन, रखरखाव और विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

बैठक के दौरान डुमरा हवाई अड्डा मैदान में ‘खेलो इंडिया’ योजना के तहत प्रस्तावित 400 मीटर सिंथेटिक ट्रैक, मल्टीपर्पज हॉल तथा लॉन टेनिस कोर्ट के निर्माण को लेकर विचार-विमर्श हुआ। इस संबंध में पूर्व में भेजे गए प्रस्ताव को आगे बढ़ाने हेतु विभागीय समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए।

 

साथ ही, बैडमिंटन हॉल के शेष कोर्ट में मैट बिछाने हेतु प्राक्कलन तैयार करने, मल्टी जिम हॉल में स्थापित उपकरणों की मरम्मती, क्रिकेट मैदान के आउटफील्ड में स्प्रिंकल सिस्टम लगाने, प्रखंड स्तरीय स्टेडियम निर्माण के लिए प्राप्त प्रस्तावों की समीक्षा तथा सदस्यता शुल्क से प्राप्त राशि के उपयोग जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

 

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि खिलाड़ियों को समुचित संसाधन उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। साथ ही स्टेडियम की साफ-सफाई और सुरक्षा सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।

 

बैठक में सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री संजीव कुमार, जिला खेल उपाधीक्षक श्री बिरजू दास, स्पोर्ट्स प्रमोटर श्री श्याम किशोर प्रसाद, भवन प्रमंडल के सहायक अभियंता समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button