
विश्वभारती विद्यालय का शत-प्रतिशत परिणाम, छात्राओं ने लहराया परचम
पुणे (डीएस तोमर) – विद्यानगर स्थित चलवादी शिक्षण संस्था द्वारा संचालित विश्वभारती माध्यमिक विद्यालय ने इस वर्ष शत-प्रतिशत सफलता का परचम लहराते हुए उत्कृष्ट परिणाम हासिल किया है। विद्यालय की तीन होनहार छात्राओं ने मेरिट सूची में शीर्ष स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
प्रथम स्थान पर रहीं संजना नवनाथ डूकळे, जिन्होंने 71.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। द्वितीय स्थान पर रहीं यशश्री कानिफनाथ खंदारे (65.60%) और तृतीय स्थान पर साक्षी लक्ष्मण कांबळे (64.40%) ने सफलता अर्जित की।
विद्यालय के इस शानदार परिणाम पर संस्थे के अध्यक्ष हुलगेश चलवादी, सचिव रेणुका चलवादी, मुख्याध्यापक विजय गायकवाड, बाळासाहेब इमडे, किशोरी फुलसुंदर, नंदा सातपुते, ज्योती शेळकंदे, सुवर्णा गायकवाड, रुबीना अन्सारी और राजू गुंजाळ ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय की इस उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है और यह सफलता आगामी छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।



