इटावा

इटावा में मुख्यमंत्री द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यक्रमों का शुभारंभ, शिक्षकों का हुआ सम्मान

इटावा में मुख्यमंत्री द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यक्रमों का शुभारंभ, शिक्षकों का हुआ सम्मान

इटावा विशाल समाचार संवाददाता 

मा० मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का लोकापर्ण, शिलान्यास एवं शुभारंभ समारोह का लाइव प्रसारण विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता मा० विधायक सदर सरिता भदौरिया ने की।

 

निपुण विद्यालय एवं समर कैंप के शिक्षकों का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान मा० विधायक सरिता भदौरिया ने निपुण विद्यालय के अंतर्गत 02 शिक्षकों और समर कैंप के अंतर्गत 01 शिक्षक को सम्मानित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सभी शिक्षकों ने बेसिक शिक्षा के कार्यों को पूरी निष्ठा से पूर्ण किया है।

 

बच्चों के लिए बेहतर सुविधाओं की सराहना

मा० विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा बच्चों के लिए स्कूल ड्रेस, जूते, मोजे और मध्यान भोजन जैसी सुविधाओं की अच्छी व्यवस्था की गई है। उन्होंने शिक्षकों से निपुण अभियान के लक्ष्यों को पूरी निष्ठा के साथ पूर्ण करने का आह्वान किया।

 

शिक्षकों को दिशा-निर्देश एवं अपील

जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने सभी शिक्षकों से दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करने और समर कैंप में बच्चों की संख्या बढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि निपुण अभियान के माध्यम से देश को मजबूत बनाया जा सकता है।

 

अतिथियों का सम्मान एवं प्रमाण पत्र वितरण

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित शिक्षकों को प्रमाण पत्र एवं टैबलेट वितरित किए गए।

 

प्रमुख उपस्थितगण

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम, जिला विकास अधिकारी राकेश प्रसाद, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं शिक्षक उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button