इटावा

बसरेहर-राहिन मार्ग पर लघु सेतु पुनर्निर्माण के कारण यातायात डायवर्जन की अनुमति

बसरेहर-राहिन मार्ग पर लघु सेतु पुनर्निर्माण के कारण यातायात डायवर्जन की अनुमति

इटावा, विशाल समाचार संवाददाता 

अपर जिला मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने बताया है कि कस्वा बसरेहर से राहिन जाने वाले बसरेहर-राहिन मार्ग (अन्य जिला मार्ग) के कि.मी. 3 पर स्थित पुरानी संकीर्ण पुलिया के स्थान पर लघु सेतु का चौड़ीकरण एवं पुनर्निर्माण कार्य स्वीकृत हो चुका है। इस निर्माण कार्य के चलते उक्त मार्ग पर यातायात डायवर्जन करना आवश्यक हो गया है।

 

इस दौरान भारी वाहन रूरा-सैफई लिंक मार्ग से डायवर्ट किए जाएंगे, जबकि छोटे और हल्के वाहन लघु सेतु के दाईं ओर बनाए गए अस्थाई डायवर्जन मार्ग का उपयोग कर सकेंगे। यह व्यवस्था 10 मई 2025 से 31 जुलाई 2025 तक लागू रहेगी।

 

इस संदर्भ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा और उप जिला मजिस्ट्रेट इटावा से आख्या प्राप्त की गई, जिसमें दोनों अधिकारियों ने यातायात डायवर्जन पर कोई आपत्ति नहीं जताई। पुलिस अधीक्षक नगर ने 10 मई 2025 को और उप जिला मजिस्ट्रेट ने 22 मई 2025 को अपनी सहमति दी।

 

जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के अनुसार, 31 जुलाई 2025 तक बसरेहर-राहिन मार्ग की पुरानी संकीर्ण पुलिया के स्थान पर लघु सेतु के पुनर्निर्माण कार्य के चलते यातायात डायवर्जन की अनुमति प्रदान की गई है। इस दौरान जनता से अनुरोध है कि वे निर्धारित डायवर्जन मार्गों का पालन करें ताकि निर्माण कार्य सुचारू रूप से पूरा हो सके और यातायात में व्यवधान न हो।

 

यह कदम क्षेत्र के यातायात सुरक्षा और सुगमता को ध्यान में रखकर उठाया गया है। जनता की सुविधा और सुरक्षा के लिए आवश्यक सभी व्यवस्थाएं प्रशासन द्वारा सुनिश्चित की जाएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button