पूणे

पुणे में शनिवार को होगी ‘ख्रिस्ती हक्क परिषद’, समाज के अधिकारों और विकास पर होगी चर्चा

पुणे में शनिवार को होगी ‘ख्रिस्ती हक्क परिषद’, समाज के अधिकारों और विकास पर होगी चर्चा

 

पुणे : रिजनल ख्रिश्चन सोसायटी की ओर से आगामी शनिवार, 31 मई को पुणे में ‘ख्रिस्ती हक्क परिषद’ का आयोजन किया जा रहा है। यह परिषद पापल सेमिनरी हॉल, नगर रोड, रामवाडी, वडगावशेरी में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी।

 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में संस्था के अध्यक्ष प्रशांत (लुकस) केदारी ने बताया कि परिषद में राज्य के ख्रिस्ती समाज के अधिकार, आर्थिक विकास महामंडल की स्थापना, विधान परिषद या राज्यसभा में प्रतिनिधित्व, महिलाओं पर हो रहे अन्याय की रोकथाम, महिला सशक्तिकरण, पुणे में सांस्कृतिक भवन की मांग आदि विषयों पर चर्चा और ठराव होंगे। परिषद में बिशप थॉमस डाबरे, राज्यसभा सांसद पी. विल्सन (तमिलनाडु), दिलीप नाईक, पिटर डिसूझा, सेवानिवृत्त IPS अधिकारी अब्दुल रहेमान, संभाजी ब्रिगेड के प्रदेशाध्यक्ष प्रवीण गायकवाड, रिपब्लिकन युवा मोर्चा के अध्यक्ष राहुल डंबाळे, विधायक बापूसाहेब पठारे, कांग्रेस के अरविंद शिंदे, प्रशांत जगताप, सतिश मेहेंद्रे, एंथोनी जेकब आदि प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

 

इस अवसर पर समाज के प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए ‘स्पर्धा परीक्षा केंद्र’ का उद्घाटन भी किया जाएगा। परिषद का उद्देश्य ख्रिस्ती समाज के सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए ठोस मांगें और योजनाएं प्रस्तुत करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button