पूणे

हर तीन में से एक भारतीय दूध पेय पदार्थ के रूप में पीता है: गोदरेज जर्सी

हर तीन में से एक भारतीय दूध पेय पदार्थ के रूप में पीता है: गोदरेज जर्सी 

पुणे  – गोदरेज जर्सी, विश्व दुग्ध दिवस के अवसर पर, अपनी सर्वेक्षण रिपोर्ट, “बॉटम्स अप… इंडिया सेज़ चीयर्स टू मिल्क!” के साथ भारतीय उपभोक्ताओं की बदलती पसंद का जश्न मना रहा है। सर्वेक्षण के निष्कर्षों से पता चलता है कि हर तीन में से एक भारतीय दूध पेय पदार्थ (बेवरेज) के रूप में पीता है, जबकि पुणे के 39 प्रतिशत उपभोक्ता पेय पदार्थ के रूप में दूध पसंद करते हैं।

इसके अलावा, 39% उपभोक्ता घर पर ही फ्लेवर्ड मिल्क पीना या अपने दूध में फ्लेवर (जायका) मिलाना पसंद करते हैं। माता-पिता भी अपने बच्चों को पौष्टिक ताज़गी देने के लिए सुविधाजनक और आनंददायक तरीके के रूप में फ्लेवर्ड मिल्क का विकल्प चुन रहे हैं, जिनमें से 37% इसे दिन में देते हैं और 41% इसे खेल के समय ताज़गी देने वाले विकल्प के रूप में इस्तेमाल करते हैं।

गोदरेज जर्सी के मुख्य कार्यकारी, भूपेंद्र सूरी ने निष्कर्षों पर अपनी टिप्पणी में कहा, “गोदरेज जर्सी में, हम उपभोक्ता अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। स्वाद, ताज़गी और पोषण को समान रूप से प्राथमिकता देकर, ब्रांड नई पीढ़ी के लिए दूध के महत्व को नया स्वरूप दे रहा है। गोदरेज जर्सी बादाम दूध केवल स्वादिष्ट ही नहीं बल्कि यह एक स्वस्थ, पौष्टिक विकल्प है जो दूध को न केवल विश्व दुग्ध दिवस पर बल्कि हर दिन पसंदीदा पेय बनाता है।

उन्होंने कहा “भारत में पहले की अपेक्षा अधिक विचारशील उपभोग के बढ़ते चलन के बीच दूध के बाज़ार की संभावना बढ़ रही है। यह अब केवल परंपरा से नहीं जुड़ा है बल्कि यह नवोन्मेष और आधुनिक जीवन शैली के भी अनुरूप है। गोदरेज जर्सी इस बदलाव का नेतृत्व कर रहा है, दूध को दैनिक पोषण का प्रिय हिस्सा बनाने के लिए विरासत को नए विचारों से जोड़ रहा है।

‘बॉटम्स अप…इंडिया सेज़ चीयर्स टू मिल्क!’ शीर्षक वाले इस सर्वेक्षण में दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, पुणे और चेन्नई जैसे प्रमुख शहरों से जानकारी एकत्र की गई, जिसमें डेयरी उत्पादों की प्राथमिकताओं और गुणवत्ता अपेक्षाओं पर ध्यान केंद्रित किया गया।

रिपोर्ट की निष्कर्ष में इस बात पर ज़ोर दिया गया कि डेयरी क्षेत्र को उपभोक्ताओं की बदलती मांगों के अनुरूप ढलना चाहिए तथा भविष्य में विकास को बढ़ावा देने के लिए नवोन्मेष और गुणवत्ता दोनों होनी चाहिए।

सर्वेक्षण को यूगव (YouGov) ने तैयार और संचालित किया। गोदरेज एग्रोवेट लिमिटेड (जीएवीएल) की सहायक कंपनी, क्रीमलाइन डेयरी प्रोडक्ट्स लिमिटेड, गोदरेज समूह का एक विविध खाद्य एवं कृषि-व्यवसाय से जुड़ा समूह है, जो गोदरेज जर्सी ब्रांड नाम के तहत उत्पादों की बिक्री करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button