
डॉ. विश्वनाथ कराड को ‘एंजल ऑफ वर्ल्ड पीस, हार्मोनी एंड इंटरफेथ डायलॉग’ पुरस्कार से सम्मानित
पुणे: यूएसए की अकादमी ऑफ यूनिवर्सल ग्लोबल पीस और अमेरिकन यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लोबल पीस की ओर से विश्वधर्मी प्रो. डॉ. विश्वनाथ दा. कराड को 2 जून 2025 को पुणे के एमआईटी डब्ल्यूपीयू के संत ज्ञानेश्वर सभागृह में ‘एंजल ऑफ वर्ल्ड पीस, हार्मोनी एंड इंटरफेथ डायलॉग’ पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। अमेरिका से आए प्रतिनिधि इस अवसर पर डॉ. कराड का सत्कार भी करेंगे।
डॉ. कराड को इसके अतिरिक्त चार अन्य सम्मानपत्र भी प्रदान किए जाएंगे, जिनमें ‘प्रोमोनन्ट ऑफ ग्लोबल पीस अवार्ड 2025’, ‘सर्टिफिकेट ऑफ एक्सलेन्स’, ‘बेस्ट नेशनल बिल्डर्स लीडर्स अवार्ड 2025’ और ‘पीस एम्बेसेडर’ शामिल हैं। ये पुरस्कार अमेरिकी संस्थाओं और संयुक्त राष्ट्र विश्वविद्यालय द्वारा दिए जा रहे हैं।
डॉ. कराड एक दूरदर्शी शिक्षण विशेषज्ञ हैं, जिन्होंने विज्ञान और अध्यात्म के समन्वय से मूल्याधारित वैश्विक शिक्षा प्रणाली विकसित की है। उन्होंने विश्व की सबसे बड़ी विश्व शांति घुमट की रचना की है, जिसे अध्यात्मशास्त्र की वैज्ञानिक प्रयोगशाला के रूप में जाना जाता है। उनके प्रयासों से विश्व को शांति, सर्वधर्म समभाव और वैश्विक बंधुत्व का संदेश मिलता है।
यह सम्मान डॉ. कराड के चार दशकों से अधिक समय से शिक्षा, अध्यात्म, और विश्व शांति के क्षेत्र में समर्पित कार्य की अंतरराष्ट्रीय मान्यता है.



