रीवा

शिक्षकों के लंबित स्वत्वों के भुगतान की कार्यवाही एक सप्ताह में पूर्ण करें – कलेक्टर

शिक्षकों के लंबित स्वत्वों के भुगतान की कार्यवाही एक सप्ताह में पूर्ण करें – कलेक्टर

 

रीवा विशाल समाचार. कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने शिक्षकों के सभी लंबित स्वत्वों के भुगतान की कार्यवाही एक सप्ताह में पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं। कलेक्ट्रेट के बाणसागर सभागार में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने क्रमोन्नति, डीए एरियर्स तथा वेतनमान के लंबित भुगतान एक सप्ताह में करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये।

कलेक्टर ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ शिक्षा विभाग के अधिकारियों को समन्वय बनाकर स्वत्वों के भुगतान सुनिश्चित कराने तथा पेंशन प्रकरण निराकृत करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षकों व कर्मचारियों के पेंशन प्रकरण निराकृत करते हुए पीपीओ प्रदान करें। बैठक में कलेक्टर ने गंगेव के बीईओ तथा लेखा अधिकारी को अत्यधिक संख्या में काफी दिनों से लंबित प्रकरणों के कारण नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर संयुक्त संचालक कोष एवं लेखा एमएस पैकरा, जिला कोषालय अधिकारी पुष्पेन्द्र शुक्ला, जिला शिक्षा अधिकारी सुदामालाल गुप्ता, सहायक संचालक राजेश मिश्रा सहित समस्त बीईओ उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button