
इटावा में सडक सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न
विशाल समाचार संवाददाता इटावा
इटावा सड़क सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में आहूति की गई।
जिसमें सर्वप्रथम जिलाधिकारी महोदय ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना के अनुसार सड़क दुर्घटना में 45.8 प्रतिशत घायलों एवं 12.5 प्रतिशत मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि ब्लैक स्पॉट वाली जगह पर तुरंत मरम्मत कराई जाए क्योंकि इसकी बजह से बहुत लोग अनजाने में दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारी से पूछा कि ब्लैक स्पॉट वाली जगहों का निरीक्षण किया गया या नहीं। उन्होंने कहा कि ब्लैक स्पॉट वाली जगह पर अतिरिक्त सावधानी हेतु साइनेज बोर्ड लगाए जाएं। उन्होंने कहा कि जसवन्तनगर में तहसील के सामने सर्विस रोड पर साइनेज बोर्ड लगाया जाए एवं स्पीड ब्रेकर बनाया जाए। उन्होंने कहा कि अवैध टैक्सी एवं अवैध बस स्टैण्ड की वजह से काफी दुर्घटनाएं होती हैं इनपर ध्यान दिया जाए।उन्होंने कहा जो लोग हाइवे पर अनावश्यक जाम लगाते है उनकी गाड़ी सीज कराई जाए। उन्होंने कहा कि डंफर वाले बहुत ही गैर जिम्मेदारी से गाड़ी चलाते हैं उनपर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि मेन रोड पर ढाबे के आगे गाड़ी न खड़ी कराई जाए। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के समय वहां जीरो रिस्पॉन्स टाइम में पहुंचे एवं घायलों को लाकर तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया जाए। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस और क्रेन मशीन का नं. रोड पर डिस्प्ले किया जाए एवं सूची बनाकर सर्कुलेट किया जाए जिससे लोगों को दुर्घटना में तुरंत सहायता मिल सके। उन्होंने कहा कि बिना हेलमेट वाले लोगों पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि जो लोग सड़क पर मौरंग, गिट्टी डलवाते हैं उनके सामान को जब्त किया जाए। उन्होंने कहा कि जनपद में जगह-जगह रेडियम की प्लेट लगाई जाएं एवं ब्लिंकर्स भी लगाए जाएं।
उक्त बैठक के दौरान सी.ओ. सिटी, अधिशाषी अभियंता नगर पालिका परिषद विनय मणि त्रिपाठी, ए.आर.टी.ओ., विद्युत विभाग, पी.डब्लू.डी. सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।



