सीतामढ़ी

लापता नाबालिग लड़की के शव की उद्भेदन कर लिया गया है 05 गिरफ्तार

लापता नाबालिग लड़की के शव की उद्भेदन कर लिया गया है 05 गिरफ्तार

कुणाल किशोर सीतामढ़ी संवाददाता

सीतामढ़ी जिलान्तर्गत दिनांक-01.06.2025 को 12:00 बजे अपराहन नानपुर थाना में सूचना प्राप्त हुई कि दिनांक 31.05.2025 की संध्या करीब 06:30 बजे से एक लड़की गायब है। इस संबंध में त्वरित कार्रवाई करते हुए नानपुर थाना कांड सं0-236/25 दर्ज करते हुए गायब लड़की की खोजबीन शुरू की गयी। खोजबीन के दौरान नानपुर थानान्तर्गत ग्राम चटगौड़ा में एक लड़की का शव बरामद होने की सूचना प्राप्त हुई। उक्त सूचना के आधार पर घटना स्थल पर पहुँचकर शव को बरामद किया गया। शव के अवस्था को देखते हुए यह मामला प्रथम दृष्टया दुष्कर्म एवं हत्या का प्रतीत होता है। वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन हेतु एफ०एस०एल० टीम के द्वारा काईम सीन एवं सभी साक्ष्यों का संकलन किया गया तदोपरान्त शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया।

 

कांड में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं कांड के उद्‌भेदन हेतु पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुपरी के नेतृत्व में एक SIT Team का गठन कर अग्रिम अनुसंधान प्रारंभ की गई। गठित टीम द्वारा कांड में तकनिकी अनुसंधान करते हुए 24 घंटे के अन्दर कांड में संलिप्त सभी 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। सभी अभियुक्तों के विरूद्ध विधिवत साक्ष्य संकलन कर कम-से-कम समय सजा दिलवाने हेतु माननीय न्यायालय में अरोप पत्र समर्पित किया जाएगा एवं त्वरित विचारण में सुनवाई करवाई जाएगी।

 

गिरफ्तार अभियुक्तों के नामः-

1. सत्यम कुमार, पे०-देवेन्द्र राय,

2. रणवीर कुमार, पे०-संतोषी राय,

3. हर्षक्धन कुमार, पे०-जयनंदन प्रसाद यादव,

4. अजीत कुमार, पे०-नागेश्वर राय,

5. रवि कुमार, पे०-रौशन यादव, सभी सा०-चटगौड़ा, थाना-नानपुर, जिला-सीतामढ़ी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button