
मुख्यमंत्री का गंगेव पहुंचने पर किया गया आत्मीय स्वागत
रीवा विशाल समाचार संवाददाता: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एक दिवसीय प्रवास पर रीवा के मनगवां विधानसभा क्षेत्र के गंगेव पहुंचे। गंगेव पहुंचने पर मुख्यमंत्री डॉ यादव का उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, सांसद श्री जनार्दन मिश्र, विधायक मनगवां श्री नरेन्द्र प्रजापति, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, वरिष्ठ समाजसेवी श्री वीरेन्द्र गुप्ता, अध्यक्ष जनपद पंचायत गंगेव विकास तिवारी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री जी का हेलीपैड पर कमिश्नर बीएस जामोद, आईजी गौरव राजपूत, डीआईजी राजेश सिंह, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने भी स्वागत किया।


