रोजगाररीवा

मुख्यमंत्री ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर किया वृक्षारोपण

मुख्यमंत्री ने विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर किया वृक्षारोपण

मुख्यमंत्री ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर किया वृक्षारोपण

 

रीवा विशाल समाचार संवाददाता. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मनगवां विधानसभा क्षेत्र के गंगेव स्टेडियम में विशाल महिला स्वसहायता समूह सशक्तिकरण सम्मेलन को संबोधित किया। सम्मेलन से मुख्यमंत्री ने विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर मंदिर परिसर में वृक्षारोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और उपस्थितों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हर व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य रोपित करके देखभाल कर उसे बड़ा बनाएं। इसके बाद मुख्यमंत्री ने बरैया तालाब के किनारे प्राचीन बम्बा देवी तथा काली माता मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, विधायक मनगवां श्री नरेन्द्र प्रजापति तथा अन्य जनप्रतिनधिगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button