
विज्ञप्ति जारी करने ५ जून २०२
सॅफ्रोन स्वोर्डस पुस्तक का विमोचन
पुणे: पिछले १३०० वर्षों के गर्भ में उपेक्षित और अज्ञात रहे अनेक वीरों और वीर पुरुषों की कहानी लिखने वाले लेखक मनोषी सिन्हा रावल और योगादित्य सिंह रावल ने सदियों से चले आ रहे आक्रमणों के विरुद्ध भारतीय प्रतिरोध की कहानी को ‘सॅफ्रोन स्वोर्डस’ नामक हिंदी पुस्तक के रूप में प्रकाशित किया है. इसका मराठी अनुवाद लेखक मिलिंद रथकंठीवार ने किया है. इस मराठी पुस्तक का विमोचन एमआईटी के संस्थापक अध्यक्ष विश्वधर्मी प्रो.डॉ. विश्वनाथ दा. कराड ने अपने कार्यालय में किया.
इस अवसर पर बाएं से डॉ. महेश थोरवे, गिरीश दाते, नागपूर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. एस.एन.पठाण, विश्वधर्मी डॉ. विश्वनाथ दा. कराड, लेखक मिलिंद गोविंद रथकांठीवार, प्रसिद्ध लेखक डॉ. संजय उपाध्ये और गायिका गीतांजली जेधे.
प्रस्तुत पुस्तक भारत के इतिहास में अनेक नायकों और नायिकाओं के संघर्ष की एक सर्वसमावेशी गाथा है.



