सीतामढ़ी

जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र (डीआरसीसी) का निरीक्षण किया गया

जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र (डीआरसीसी) का निरीक्षण किया गया:-जिलाधिकारी रिची पांण्डेय 

विशाल समाचार संवाददाता सीतामढ़ी

जिलाधिकारी सीतामढ़ी,श्री रिची पांडेय के द्वारा आज जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र (डीआरसीसी) का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में डीआरसीसी के द्वारा संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा की गई।समीक्षा के क्रम में निर्देशित किया गया कि स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, स्वयं सहायता भत्ता योजना एवं कुशल युवा कार्यक्रम के क्रियान्वयन के दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें।उक्त योजनाओं के बारे में अधिक से अधिक लोग जागरुक हो सके इस बाबत पंचायत वार रोस्टर बनाकर प्रचार प्रसार करना सुनिश्चित किया जाए। स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जांचों प्रांत ही आवेदनों को अस्वीकृत किया जाए। निर्देश दिया कि उक्त तीनों योजनाओं में जिले की रैंकिंग में सुधार करें।डीआरसी सी प्रबंधक द्वारा बताया गया कि स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड में पिछले वित्तीय वर्ष में कुल लक्ष्य 2050 के विरुद्ध कुल 2477 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 1950 आवेदनों को स्वीकृत किया गया। वहीं उन्होंने बताया कि 430 पर सर्टिफिकेट केस किया गया है जिसमें 230 द्वारा राशि वापस की गई है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि इस दिशा में अग्रेत्तर कारवाई करना सुनिश्चित किया जाए।कुशल युवा कार्यक्रम के तहत जिले में जो 44 केंद्र चलाए जा रहे हैं उन केंद्रों पर पढ़ाई की गुणवत्ता हर हाल में बरकरार रहे इस आशय का निर्देश दिया गया। वहीं

डीआरसीसी भवन की मरम्मती /रिपेयरिंग को लेकर निर्देश दिया गया कि भवन प्रमंडल से समन्वय स्थापित कर अग्रेतर कार्रवाई करना सुनिश्चित करें तथा परिसर के के साफ सफाई एवं सामग्रियों के रखरखाव हेतु आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए। इसके साथ ही कार्यालय परिसर में चल रहे आधार कार्ड निर्माण केंद्र का भी निरीक्षण किया गया। मौके पर डीआरसीसी प्रबंधक कुशवाहा अमलेंदु कुमार, जिला योजना पदाधिकारी संतोष कुमार सुमन, डीपीओ सर्व शिक्षा रिशु राज सिंह उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button