रीवा

संभागीय दल ने जल गंगा संवर्धन अभियान का लिया जायजा

संभागीय दल ने जल गंगा संवर्धन अभियान का लिया जायजा

 

मऊगंज आलोक कुमार तिवारी. रीवा संभाग के सभी जिलों में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में 30 मार्च से जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान की मॉनीटरिंग के लिए कमिश्नर बीएस जामोद ने संभागीय अधिकारियों के दल तैनात किए हैं। संभागीय दल ने मऊगंज जिले का भ्रमण करके जल संवर्धन कार्यों का मौके पर जायजा लिया। इस संबंध में संयुक्त आयुक्त दिव्या त्रिपाठी ने बताया कि अधिकारियों के दल ने जनपद पंचायत मऊगंज के ग्राम नरैनी में तालाब निर्माण का निरीक्षण किया। गांव में मनरेगा योजना से 24 लाख 66 हजार रुपए की लागत से जल संग्रहण के लिए नवीन तालाब का निर्माण किया जा रहा है। इसके बाद दल के सदस्यों ने ग्राम पंचायत बमुरिहा इन्द्रदत्त में खेत तालाब निर्माण तथा अन्य जल संरक्षण कार्यों का अवलोकन किया। गांव में तीन लाख 90 हजार रुपए की लागत से मनरेगा योजना के तहत तालाब का निर्माण किया जा रहा है। दल में अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा डॉ आरपी सिंह, संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय अनिल दुबे, सहायक संचालक ट्राइबल बालेन्द्र पाण्डेय तथा अन्य अधिकारी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button