रीवा

राज्य निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक ने निर्वाचन क्षेत्र के ग्रामों का किया भ्रमण

राज्य निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक ने निर्वाचन क्षेत्र के ग्रामों का किया भ्रमण

 

मऊगंज अनिल सिंह: मऊगंज जिले के जनपद पंचायत नईगढ़ी में रिक्त जनपद वार्ड एवं ग्राम पंचायत के पंच पद के निर्वाचन के लिये राज्य निर्वाचक आयोग से नियुक्त प्रेक्षक अरूण पाण्डेय ने निर्वाचन क्षेत्र का भ्रमण किया तथा व्यवस्थाएँ देखीं।

 

प्रेक्षक श्री पाण्डेय ने ग्राम पंचायत शिवराजपुर, शाहपुर, बहुती, मड़वा का भ्रमण किया तथा पुनरीक्षित मतदाता सूचियों में प्राप्त दावा आपत्तियों सहित मतदाता सूची से विलोपित मतदाताओं के संबंध में सूची का परीक्षण किया तथा ग्रामवासियों से चर्चा की। इस दौरान तहसीलदार नईगढ़ी, सीईओ जनपद नईगढ़ी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। प्रेक्षक श्री पाण्डेय के मो.नं. 9425036003 पर शिकायत एवं सुझाव दर्ज कराये जा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button