लखनऊ

उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह मेरठ और बरेली में मण्डलीय औद्यानिक उन्नयन गोष्ठियों में करेंगे प्रतिभाग

उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह मेरठ और बरेली में मण्डलीय औद्यानिक उन्नयन गोष्ठियों में करेंगे प्रतिभाग

 

उद्यान मंत्री 13 व 14 जून को दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे 

 

लखनऊ, धर्मेन्द्र कुमार वर्मा संवाददाता 

 

प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह 13 एवं 14 जून 2025 को मेरठ और बरेली मण्डलों के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान मंत्री जी मण्डलीय औद्यानिक उन्नयन गोष्ठी, वर्ष 2025 के कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर किसानों और अधिकारियों को संबोधित करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मा० मंत्री जी 13 जून 2025 को प्रातः 09:00 बजे यू०पी० सदन, नई दिल्ली से प्रस्थान कर प्रातः 10:30 बजे सर्किट हाउस, मेरठ पहुँचेंगे। वहां से 10:55 बजे प्रस्थान कर 11:00 बजे नेताजी सुभाष चन्द्र बोस प्रेक्षागृह, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ में आयोजित मण्डलीय औद्यानिक उन्नयन गोष्ठी, मेरठ/सहारनपुर मण्डल में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे।

मा० मंत्री जी अपराह्न 14:00 बजे कार्यक्रम स्थल से प्रस्थान कर अपराह्न 14:05 बजे श्री हरपाल सैनी, पूर्व सदस्य विधान परिषद, उत्तर प्रदेश के मेरठ के निवास पर उनसे मुलाकात करेंगे। इसके बाद अपराह्न 15:00 बजे मेरठ से प्रस्थान कर सायं 19:30 बजे सर्किट हाउस, बरेली पहुँचकर रात्रि विश्राम करेंगे।

अगले दिन 14 जून 2025 को मा० मंत्री जी प्रातः 09:45 बजे सर्किट हाउस से प्रस्थान कर 10:00 बजे श्री अटल बिहारी बाजपेयी ऑडिटोरियम, रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय, बरेली में आयोजित मण्डलीय औद्यानिक उन्नयन गोष्ठी, बरेली/मुरादाबाद मण्डल में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे।

मा० मंत्री जी अपराह्न 13:00 बजे बरेली से प्रस्थान कर शाहजहाँपुर, सीतापुर एवं सिधौली होते हुए सायं 17:30 बजे 19-गौतमपल्ली, लखनऊ स्थित आवास पर वापस पहुँचेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button