पूणे

वारकरी संप्रदाय का केसनंद में भव्य स्वागत – अण्णा ढाबा की ओर से हर वर्ष की परंपरा अनुसार फलाहार वितरण

वारकरी संप्रदाय का केसनंद में भव्य स्वागत – अण्णा ढाबा की ओर से हर वर्ष की परंपरा अनुसार फलाहार वितरण

पुणे, संतोष दुबैदी संवाददाता 

पुणे: अषाढ़ी वारी के पावन अवसर पर, जब वारकरी संप्रदाय अलंदी से पंढरपुर की ओर पदयात्रा कर रहे थे, तब पुणे के केसनंद गांव में अण्णा ढाबा की ओर से वारकरियों का पारंपरिक रूप से भव्य स्वागत किया गया।

 

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अण्णा ढाबा ग्रुप द्वारा फलाहार वितरण का यह सेवा कार्य पूरी श्रद्धा व समर्पण से संपन्न किया गया। वारकरियों को न केवल फलाहार दिया गया, बल्कि उनके स्वागत में भावनात्मक जुड़ाव और सेवा का भाव भी देखने को मिला।  इतना ही नहीं वारकरी लोगों को फूल मालाओं से स्वागत।इसकी जानकारी अण्णा ढावा ग्रुप के संचालक श्री दयाशंकर तिवारी ने मिडिया को दी.

इस आयोजन में अण्णा ढाबा के संचालक दयाशंकर तिवारी और सभी कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। प्रमुख रूप से उपस्थित रहे —

 

 

श्री दयाशंकर तिवारी, दत्ता पाटील, अमोल जाधव, विनोद ठाकुर, राज सिंह, संतोष कुमार द्विवेदी, बाबा पठान, आसिफा पठान, समद पठान, अरबाज, दिलीप हरगुडे ,जानकी तिवारी साधना तिवारी दीपाली सिंह ,हिना शेख, सुमैया पठान हिमांशु तिवारी, स्वाति तिवारी रक्षा तिवारी, अनिकेत तिवारीसहित समस्त अण्णा ढाबा ग्रुप, केसनंद (पुणे)।

 

वारकरी संप्रदाय की सेवा को पुण्यसंचय और सामाजिक समर्पण का प्रतीक मानते हुए, स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने इस वार्षिक सेवा को एक गौरवशाली परंपरा के रूप में निभाया।

विशाल समाचार – पुणे आपके आसपास हर राज्य की सच्ची ख़बरें, सबसे पहले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button