लखनऊ

अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता ब्लूमबर्ग फिलैन्थ्रॉपीज़ 2025 मेयर्स चैलेंज मे गाजियाबाद नगर निगम को मिला स्थान, नगर आयुक्त ने टीम को बोला एक्सीलेंट

अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता ब्लूमबर्ग फिलैन्थ्रॉपीज़ 2025 मेयर्स चैलेंज मे गाजियाबाद नगर निगम को मिला स्थान, नगर आयुक्त ने टीम को बोला एक्सीलेंट

 

विश्व के 630 नगर निकायों में से टॉप 50 मे शामिल हुआ गाजियाबाद, नगर निगम की बड़ी उपलब्धि- नगर आयुक्त

 

विश्व स्तर पर गाजियाबाद नगर निगम के सुझाव हुए शामिल, निगम अधिकारियों की प्लानिंग पर महापौर ने की प्रशंसा, शहर को दी शुभकामनाएं

 

 

 

लखनऊ/गाजियाबाद विशाल समाचार 

 

महापौर सुनीता दयाल तथा नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के कुशल नेतृत्व में गाजियाबाद नगर निगम लगातार उत्तर प्रदेश या भारत में ही नहीं बल्कि विश्व में भी अपनी एक अलग पहचान बनाता जा रहा है। इसी क्रम में गाजियाबाद नगर निगम के सुझावों को ब्लूमबर्ग फिलैन्थ्रॉपीज़ 2025 मेयर्स चैलेंज में शामिल किया गया है, जो कि शहर के लिए बहुत ही उत्साह का विषय है। गाजियाबाद नगर निगम विश्व के 50 सर्वश्रेष्ठ नगर निकायों में शामिल किया गया है, जिनके द्वारा जन हित में अपने-अपने सुझाव चैलेंज के माध्यम से दिए गए थे। महापौर तथा नगर आयुक्त द्वारा गाजियाबाद नगर निगम टीम की सरहाना की गई तथा निगम अधिकारियों को बेहतर प्लानिंग के लिए भी उत्साहवर्धन किया गया।

 

महापौर द्वारा बताया गया कि ब्लूमबर्ग फिलैन्थ्रॉपीज़ 2025 मेयर्स चैलेंज मे गाजियाबाद नगर निगम द्वारा भी प्रतिभाग किया गया। अधिकारियों की मेहनत रंग लाई तथा टॉप 50 नगर निकायों में गाजियाबाद नगर निगम का भी स्थान रहा। यह उपलब्धि गाजियाबाद नगर निगम अधिकारियों द्वारा शहर हित में हासिल की गई है। नगर निगम द्वारा एस.एच.जी. महिलाओं के समूह के माध्यम से गोबर से पेंट बनाने की प्रणाली तथा हाई राइज सोसाइटियों से निकलने वाले कचरे से खाद बनाने की प्रणाली तथा प्रतियोगिता में रखा गया, जिसकी प्रशंसा विश्व स्तर पर हुई तथा टॉप 50 नगर निकाय में गाजियाबाद को भी शामिल किया गया, जो की सराहनीय है।

 

गाजियाबाद नगर निगम नालियों में बहने वाले गोबर को रोक कर शहर से निकलने वाले गोबर का इस्तेमाल पेंट बनाने में करेगा। जिसको शहर की बिल्डिंग की छत पर इस्तेमाल में लिया जाएगा। जिसके द्वारा वातावरण का बढ़ता तापमान लगभग 5 से 6 डिग्री स्वत ही कम रहेगा तथा शहर वासियों को इसका लाभ मिलेगा। इसी प्रकार दूसरी प्रणाली जिससे हाई राइज समिति से निकलने वाले कचरे का इस्तेमाल खाद बनाने में किया जाएगा, जिससे मीथेन गैस का उत्सर्जन कम होगा फलस्वरूप शहर को *ग्रीन लंगस गाजियाबाद* बनाया जाएगा।

 

नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि गाजियाबाद नगर निगम लगातार शहर हित में कार्य कर रहा है, इसी क्रम में विश्व स्तर पर भी गाजियाबाद नगर निगम द्वारा अपनी प्लानिंग को साझा किया गया तथा कंपटीशन में प्रतिभाग करते हुए अपना मुकाम हासिल किया 2021 में उड़ीसा के रोड कैला निगम को यह मुकाम मिला था। आज गाजियाबाद नगर निगम को भी यह मुकाम मिला है, जो कि हर्ष का विषय है। गाजियाबाद नगर निगम अपनी प्लानिंग को बेहतर तरीके से विश्व स्तर पर निभाएगा। इस उपलब्धि में जनप्रतिनिधियों, माननीय पार्षदों तथा क्षेत्रीय निवासियों की भी अहम भूमिका तथा सहयोग मिला है, जो की प्रशंसनीय है। नगर आयुक्त द्वारा बड़ी उपलब्धि पर अपनी टीम का उत्साहवर्धन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button