रीवा

हिनौती गौधाम में गौवंश पशु शेड का भूमि पूजन आज

हिनौती गौधाम में गौवंश पशु शेड का भूमि पूजन आज

 

रीवा आलोक कुमार तिवारी. जनपद पंचायत गंगेव अन्तर्गत हिनौती गौधाम में 25 हजार गौवंश के संरक्षण संवर्धन के लिये 28 जून को शाम चार बजे हिनौती गौधाम में 4 गौवंश पशु शेड का भूमि पूजन जिला स्तरीय गौ सम्मेलन एवं वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल होंगे। इस अवसर पर प्रमुख वक्ता कथा व्यास पीठ जगतगुरू संत स्वामी राघवाचार्य महराज अयोध्या होगें। कार्यक्रम की अध्यक्षता संसद सदस्य श्री जर्नादन मिश्र करेगें। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि विधायक मनगवां इन्जीनियर नरेन्द्र प्रजापति, श्रीमती नीता कोल जिला पंचायत अध्यक्ष, क्षेत्रीय कृषक एवं विधायक मऊगंज श्री प्रदीप पटेल, विकास तिवारी अध्यक्ष जनपद पंचायत गंगेव, श्रीमती नन्दनी हर्षवर्धन तिवारी अध्यक्ष जिला गौपालन समिति होगीं।

जिला गौसंवर्धन बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष राजेश पाण्डेय ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल की दृढ़ इच्छा शक्ति से पूरे विंध्य एवं रीवा जिले में गौवंश संरक्षण संवर्धन के साथ किसानों के फसल की सुरक्षा एवं आम नागरिक को सड़को के दुर्घटना से बचाने का महा अभियान चलाया जा रहा है। इसी श्रृंखला में बसामन मामा गौवंश वन्य विहार के वाद हिनौती गौधाम में 25 हजार गौवंशों के रख रखाव हेतु तीव्रता से कार्य प्रारम्भ है। गौधाम में 4 हजार गौवंशों के संरक्षण हेतु चार शेड का भूमि पूजन होगा। हिनौतीधाम में करीब 15 सौ गौवंश के रख रखाव हेतु शेड के साथ भूसा-चार-पानी का पर्याप्त व्यवस्था शासन एवं जनसहयोग से किया जा रहा है। करीब एक हजार गौवंश के रहने हेतु शेड का कार्य प्रगति पर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button