कलेक्टर ने उपयंत्री को दिया नोटिस
मऊगंज अनिल सिंह संवाददाता. कलेक्टर संजय कुमार जैन ने उपयंत्री जनपद पंचायत हनुमना आरके पटेल को कारण बताओ नोटिस दिया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का पालन न करने तथा जनसुनवाई में निर्धारित समय से विलंब से पहुंचने एवं पदीय दायित्वों में उदासीनता बरतने पर नोटिस दिया गया है। नोटिस का तीन दिन में संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने पर एक पक्षीय अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी
।


