
कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल मुंबई ने आधुनिक रेडिएशन टेक्नोलॉजी के साथ कैंसर उपचार में सटीकता को बढ़ाया
~रेडिक्सएक्ट® को लाकर इस हॉस्पिटल ने कैंसर देखभाल में वैश्विक बेंचमार्क स्थापित किया है, मरीज़ों को मिलने वाले अनुभव को बेहतर बनाया है ~
पुणे, : कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल मुंबई ने आधुनिक रेडिक्सएक्ट® ट्रीटमेंट डिलीवरी सिस्टम के साथ अपनी रेडिएशन थेरपी को अपग्रेड करते हुए अपनी कैंसर उपचार क्षमताओं में लक्षणीय उन्नति हासिल की है। यह आधुनिक टेक्नोलॉजी ऑन्कोलॉजी में हॉस्पिटल की लीडरशिप को मज़बूत करती है, कैंसर उपचार में उन्नत सटीकता, सुरक्षा और अनुकूलनशीलता लाते हुए मरीज़ों को मिलने वाले परिणामों में सुधार लाया है।
रेडिक्सएक्ट® ने कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में उपलब्ध व्यापक कैंसर देखभाल सुविधाओं को मज़बूत किया है। अगली पीढ़ी की बुनियादी सुविधाओं, अंगों के अनुरूप सब-स्पेशलिटी निपुणताओं और वैश्विक स्तर पर बेंचमार्क माने जाने वाले प्रोटोकॉल इन सभी का शक्तिशाली मिलाप इस सिस्टम में है।
रेडिक्सएक्ट® सिस्टम रेडिएशन थेरपी में एक लक्षणीय उन्नति है। स्वस्थ टिश्यू को कम से कम नुकसान पहुंचाते हुए सटीक उपचार देने की क्षमता इसमें है। बिल्ट-इन स्कैनर से लैस, यह सिस्टम पूरे उपचार के दौरान ट्यूमर सही स्थिति में है यह सुनिश्चित करने के लिए रियल-टाइम इमेजिंग देता है। यह सिस्टम बहुउपयोगी है, शरीर के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग प्रकार के कैंसर पर उपचार की क्षमता इसमें है। रेडिएशन के हायर डोस सुरक्षित तरीके से देकर, रेडिक्सएक्ट® उपचार की सक्षमता को बढ़ता है। इसकी सिंक्रोनी टेक्नोलॉजी शारीरिक हरकतों के अनुकूल रहते हुए, सांस लेते हुए भी सटीकता को बनाए रखती है। यह दृष्टिकोण मरीज़ों को अधिक सुरक्षित और सक्षम उपचार अनुभव प्रदान करता है।
कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में रेडिक्सएक्ट® के लिए पूरक, भारत की एक सबसे बड़ी, प्रिसिजन ऑन्कोलॉजी टेक्नोलॉजी की असेम्ब्ली है। 300 से ज़्यादा उच्च अनुभवी और दुनिया भर में नामचीन मल्टीडिसिप्लिनरी कैंसर स्पेशलिस्ट्स की टीम इसमें तैनात की गयी है। यह हॉस्पिटल जीनोमिक ऑन्कोलॉजी में भी अग्रणी है। यहां आधुनिक मॉलिक्युलर और जीनोमिक्स लैबोरेटरी है, जिसमें 500-जीन सोमैटिक कैंसर पैनल है। यहां हर मरीज़ की खास ज़रूरतों के अनुरूप उपचार प्रोटोकॉल का पालन किया जाता है। जानकारी के आधार पर



