लेखा प्रशिक्षण के लिए 24 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित
ब्यूरो विशाल समाचार
रीवा के लिपिक वर्गीय कर्मचारियों एवं अर्द्धशासकीय विभाग के कर्मचारियों के लिए एक अगस्त से 15 अक्टूबर तक लेखा प्रशिक्षण दिया जायेगा। लेखा प्रशिक्षण शाला के प्राचार्य विश्वम्भर प्रसाद चतुर्वेदी ने बताया कि लेखा प्रशिक्षण का नियमित सत्र प्रारंभ हो रहा है। प्रशिक्षण के लिए इच्छुक कर्मचारी 24 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। प्राचार्य ने बताया कि अर्द्धशासकीय विभाग के प्रशिक्षणार्थियों को 2 हजार रूपये का चालान शीर्ष 0070 अन्य प्रशासनिक सेवाएं 800 अन्य प्राप्तियों 00-101-0000-00 में जमा कराकर आवेदन पत्र लेखा प्रशिक्षण कार्यालय में शिल्पी प्लाजा ए ब्लॉक में प्रस्तुत करना होगा। प्रशिक्षण में एक वर्ष से अधिक समय से कार्यरत लिपिक वर्गीय कर्मचारी आवेदन कर सकते हैं। साथ ही उन्हें हिन्दी मुद्र लेखन, सीपीसीटी परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
