मऊगंज में नजूल निर्वर्तन समिति की बैठक आज
ब्यूरो विशाल समाचार
मऊगंज में कलेक्टर कार्यालय मऊगंज के सभागार में 2 जुलाई को दोपहर 12 बजे से जिला नजूल निर्वर्तन समिति की बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर संजय कुमार जैन करेंगे। बैठक में भूमि आवंटन के संबंध में लंबित प्रकरणों पर विचार किया जाएगा। समिति के सभी सदस्यों से बैठक में उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है
।
