जिले में अब तक 138.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज
रीवा विशाल समाचार संवाददाता: जिले में 2 जुलाई को 6.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। नौ सर्वाधिक 15 मिलीमीटर वर्षा मनगवां तहसील में दर्ज की गई। जिले में एक जून से अब तक 138.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इस संबंध में अधीक्षक भू-अभिलेख महेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि अब तक तहसील हुजूर में 161.4 मिलीमीटर, रायपुर कर्चुलियान में 106.5 मिलीमीटर, गुढ़ में 215 मिलीमीटर, सिरमौर में 175.8 मिलीमीटर, त्योंथर में 55 मिलीमीटर, सेमरिया में 155 मिलीमीटर, मनगवां में 142 मिलीमीटर तथा जवा में 95 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज गयी। गतवर्ष इसी अवधि में जिले में 62.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गयी थी।


