सीतामढ़ी

11 जुलाई को माननीय मुख्यमंत्री बिहार के कर कमलों द्वारा पेंशनधारियों के खातों में जून माह से बढ़े पेंशन की राशि का डीबीटी के माध्यम से कल होगा अंतरण।

11 जुलाई को माननीय मुख्यमंत्री बिहार के कर कमलों द्वारा पेंशनधारियों के खातों में जून माह से बढ़े पेंशन की राशि का डीबीटी के माध्यम से कल होगा अंतरण।

ब्यूरो विशाल समाचार सीतामढ़ी 

 

जून माह से ₹400 प्रतिमाह से बढ़ाकर पेंशन हुआ अब ₹1100 प्रतिमाह

11 जुलाई को जिला मुख्यालय से लेकर पंचायत स्तर तक होगा कार्यक्रम का आयोजन, लाइव बेवकास्टिंग की होगी व्यवस्था

11 जुलाई को माननीय मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में पटना में आयोजित कार्यक्रम का होगा लाइव वेवकास्टिंग।

समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में जिलास्तरीय “सामाजिक सुरक्षा पेंशन संवाद” कार्यक्रम का होगा आयोजन।

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अंतर्गत वृद्ध, विधवा एवं दिव्यांग जनों को दी जा रही पेंशन की राशि को माह जून 2025 से ₹400 प्रतिमाह से बढ़ाकर ₹1100 प्रति माह किया गया है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर वर्ग के लोगों को सहायता और संबल प्रदान करना है ताकि उनके आत्मसम्मान में वृद्धि हो तथा उन्हें गरिमापूर्ण जीवन जीने का अवसर मिले।

11 जुलाई को माननीय मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में पटना में कार्यक्रम आयोजित कर जून माह से लाभार्थियों को बढ़े हुए दर पर मिलनेवाली राशि को डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के खाते में अंतरित किया जाएगा। इस अवसर पर जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंड मुख्यालय, पंचायत मुख्यालय में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

 

जिला स्तर पर समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में उक्त कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा।

माननीय मुख्यमंत्री बिहार के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण लाभुकगण सुनेंगे तथा लाभान्वित होंगे। हर पंचायत में 6 से 7 स्थलों पर कार्यक्रम होना है । प्रत्येक केंद्र पर न्यूनतम 100 व्यक्ति तथा प्रखंड स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में न्यूनतम 200 व्यक्ति शामिल होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button