सीतामढ़ी

जिलाधिकारी ने सोनबरसा के कचौर पंचायत में मनरेगा योजना के तहत चल रहे कार्य का किया निरीक्षण, 

जिलाधिकारी ने सोनबरसा के कचौर पंचायत में मनरेगा योजना के तहत चल रहे कार्य का किया निरीक्षण, 

ब्यूरो विशाल समाचार सीतामढ़ी

तय मानकों के अनुरूप कार्य नहीं किए जाने पर अधिकारियों को लगाई फटकार।जांच का दिया आदेश।

सीतामढ़ी – मनरेगा योजना के अंतर्गत सोनबरसा प्रखंड के कचौर पंचायत में कराए जा रहे नाला उड़ाही कार्य में अनियमितता की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय ने आज स्वयं स्थल पर पहुंचकर कार्य का औचक निरीक्षण किया।

 

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कार्य निर्धारित मानकों और तकनीकी गुणवत्ता के अनुरूप नहीं किया गया था। कार्य में कई खामियां स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुईं।

 

इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद पंचायत रोजगार सेवक (PRS) और मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO), मनरेगा को निर्देश दिया कि वे उक्त योजना की विस्तृत जांच कर जांचोपरांत प्रतिवेदन शीघ्र उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

 

जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मनरेगा जैसी महत्त्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही, शिथिलता या अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने डीपीओ मनरेगा को यह भी निर्देशित किया कि जिले में मनरेगा के तहत संचालित सभी योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग (सतत अनुश्रवण) की जाए, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी समय रहते पकड़ी जा सके।

 

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में किसी कार्य में लापरवाही या गड़बड़ी पाई गई तो संबंधित कर्मियों के विरुद्ध प्रशासनिक एवं विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button