इटावा

इटावा डीएम के नाम से फर्जी फेसबुक प्रोफाइल, खुद डीएम ने दी जानकारी

इटावा डीएम के नाम से फर्जी फेसबुक प्रोफाइल, खुद डीएम ने दी जानकारी

 

इटावा,(विशाल समाचार डिजिटल डेस्क)

जनपद इटावा के जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ला के नाम से एक फर्जी फेसबुक प्रोफाइल सक्रिय पाई गई है, जिसमें उनका नाम और फोटो इस्तेमाल किया गया है। इस फर्जी आईडी से गलत जानकारी फैलने की आशंका के बीच खुद जिलाधिकारी ने अपने असली फेसबुक प्रोफाइल के माध्यम से इस बात की पुष्टि की है।

 

डीएम शुभ्रांत शुक्ला ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस फर्जी आईडी से सतर्क रहें, मित्रता अनुरोध स्वीकार न करें और कोई भी जानकारी साझा न करें। हालांकि, इस विषय पर अब तक कोई आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति या मीडिया ब्रीफिंग नहीं की गई है।

सूत्रों के अनुसार, जनपद इटावा में ऐसी घटना पहले भी हो चुकी है। शोसल मिडिया प्लेटफार्म, जितना अहम है, उससे ज्यादा खतर्कनाक भी है । लोगों से अपील है सावधानी बरतें।

सूत्रों के अनुसार, साइबर सेल को इस संबंध में अवगत करा दिया गया है और आगे की जांच जारी है।

 

 

यह मामला एक बार फिर सोशल मीडिया पर अधिकारियों के नाम का दुरुपयोग कर फर्जी प्रोफाइल बनाए जाने के खतरों को उजागर करता है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button