
लोकशाहीर अण्णाभाऊ साठे की पुण्यतिथि पर रिपब्लिकन पार्टी द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित
पुणे | ब्यूरो विशाल समाचार
साहित्यरत्न लोकशाहीर अण्णाभाऊ साठे की पुण्यतिथि के अवसर पर रिपब्लिकन पार्टी की ओर से पुणे के सारसबाग स्थित अण्णाभाऊ साठे की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर प्रदेश संगठन सचिव परशुराम वाडेकर एवं प्रदेश सदस्य अशोक कांबळे ने लोकशाहीर अण्णाभाऊ साठे के समाज परिवर्तनकारी कार्यों एवं साहित्यिक योगदान की जानकारी उपस्थित जनसमूह को दी।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शहराध्यक्ष संजय सोनवणे, परशुराम वाडेकर, अशोक कांबळे, मोहन जगताप, विशाल शेवाळे, बाबूराव घाडगे, महिपाल वाघमारे, बसवराज गायकवाड, शाम सदाफुले, वसंत बनसोडे, वीरेन साठे, अमोल खंडागळे, सुनील जाधव, गौतम कदम, शशिकांत मोरे, अतुल भालेराव, रमेश तेलवडे, हनुमंत गायकवाड, सुभाष शिंदे सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।



