रीवा

कलेक्टर ने विद्यार्थियों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

कलेक्टर ने विद्यार्थियों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

ब्यूरो विशाल समाचार 

मऊगंज :  मऊगंज जिले में नशामुक्त भारत अभियान के तहत नशे के विरूद्ध जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पीएमश्री शासकीय शहीद केदारनाथ महाविद्यालय मऊगंज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर मऊगंज संजय कुमार जैन ने विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि विद्यार्थी स्वयं नशे की बुराई से दूर रहें तथा अन्य व्यक्तियों को भी जागरूक करें। विद्यार्थी समाज और देश का भविष्य हैं। देश के विकास में योगदान देने और स्वयं की उन्नति के लिए नशे से सदैव दूर रहें। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी, संयुक्त कलेक्टर राजेश मेहता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह, एसडीओपी प्राची पाठक तथा कालेज के प्राध्यापकगण और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button