इटावा

इटावा: मत्स्य विभाग की चार योजनाओं हेतु ऑनलाइन आवेदन 24 जुलाई से 14 अगस्त तक, जनसामान्य लाभ उठाएं

इटावा: मत्स्य विभाग की चार योजनाओं हेतु ऑनलाइन आवेदन 24 जुलाई से 14 अगस्त तक, जनसामान्य लाभ उठाएं

ब्यूरो विशाल समाचार इटावा 

इटावा, सहायक निदेशक मत्स्य, जनपद इटावा द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया गया है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर की निम्नलिखित योजनाओं के अंतर्गत जन सामान्य को ऑनलाइन आवेदन करने हेतु विभागीय पोर्टल http://fisheries.up.gov.in दिनांक 24 जुलाई 2025 से 14 अगस्त 2025 तक खोला जा रहा है:

1. मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना

2. निषादराज बोट सब्सिडी योजना

3. सघन मत्स्य पालन हेतु एयरेशन सिस्टम की स्थापना

4. उत्तर प्रदेश मत्स्य पालक कल्याण कोष अंतर्गत योजनाएं, जिसमें सम्मिलित हैं:

मछली विक्रय हेतु मोपेड विद आइस बॉक्स

अंतरराज्यीय भ्रमण, दक्षता विकास, प्रदर्शनी एवं सेमिनारों के लिए मत्स्य पालकों/मछुआरों का प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम

सहायक निदेशक मत्स्य ने बताया कि इन योजनाओं के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने के लिए इच्छुक आवेदकों को योजनावार पृथक-पृथक आवेदन करना अनिवार्य होगा। प्रत्येक योजना के तहत परियोजना का विवरण, इकाई लागत, आवेदन की प्रक्रिया, आवेदन के साथ संलग्न किए जाने वाले अभिलेख एवं विस्तृत जानकारी विभागीय पोर्टल http://fisheries.up.gov.in पर उपलब्ध है।

यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि भविष्य में योजनाओं में कोई संशोधन किया जाता है, तो वह संशोधित प्रावधानों के अनुसार लागू होगा। इसके अतिरिक्त, पूर्व वर्षों में निरस्त अथवा प्रतीक्षारत स्थिति में रहे आवेदक भी पुनः आवेदन कर सकते हैं।

सभी इच्छुक लाभार्थियों से अनुरोध है कि आवेदन करते समय समस्त जानकारी ध्यानपूर्वक पढ़ें एवं आवश्यक अभिलेखों सहित समयबद्ध ढंग से आवेदन करें।

योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए मत्स्य विभाग के जनपदीय, मण्डलीय व निदेशालय स्तर के कार्यालयों से किसी भी कार्य दिवस में संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button