रीवा

धरती का श्रृंगार हैं वृक्ष – उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल

धरती का श्रृंगार हैं वृक्ष – उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल

वृक्षारोपण के महाअभियान में सभी अपनी सहभागिता निभायें – उप मुख्यमंत्री

उप मुख्यमंत्री ने हरियाली महोत्सव में एक पेड़ माँ के नाम अभियान में

रीवा आलोक कुमार तिवारी. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि धरती का श्रृंगार वृक्ष हैं। वृक्षारोपण के महाअभियान में सभी अपनी सहभागिता निभायें तथा रीवा को हराभरा व सुंदर बनाने में योगदान दें। उप मुख्यमंत्री ने हरियाली महोत्सव में एक पेड़ माँ के नाम अभियान में माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय रीवा परिसर में दुर्लभ तमाल का पौधा रोपा। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, पूर्व महापौर वीरेन्द्र गुप्ता, अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेय, कमिश्नर रीवा संभाग श्री बीएस जामोद, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, आयुक्त नगर निगम डॉ. सौरभ सोनवणे, सीईओ जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर, वनमण्डाधिकारी लोकेश निरापुरे सहित जनप्रतिनिधियों व प्रबुद्धजनों ने वृक्षारोपण किया।

पत्रकारिता विश्वविद्यालय के बलदेव सिंह सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि वृक्षारोपण महाअभियान का आज शुभारंभ हो रहा है। रीवा शहर के चयनित स्थलों व सड़क के किनारे डेढ़ लाख पौधे लगाये जायेंगे। इससे पूर्व नगर वन एवं अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय शहरवासियों के लिये उपलब्ध हैं। पीटीएस, वेटनरी कालेज तथा इंजीनियरिंग कालेज की भूमि में वृहद वृक्षारोपण होगा और यह शहर के लिये सौगात होगी। श्री शुक्ल ने कहा कि सघन वृक्षारोपण के कारण बड़े शहर सुंदर दिखाई देते हैं हमारा रीवा भी आने वाले समय में वृक्षों से अच्छादित हरीतिमा युक्त शहर होगा। उन्होंने वर्तमान पीढ़ी का आहवान किया कि वृक्षारोपण में मददगार बनें क्योंकि वृक्ष आक्सीजन की कमी को दूर करते हैं और यह मानव समाज की चुनौती को संतुलित करते हैं। उप मुख्यमंत्री ने वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजन के लिये आयोजक जयराम शुक्ल को साधुवाद दिया जिनके प्रयासों से पत्रकारिता विश्वविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण में संस्कृति कर्मी, साहित्यकार, पत्रकार, विद्वतजन एवं छात्र-छात्राओं की सहभागिता रही।

इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कहा कि उप मुख्यमंत्री जी की संकल्पना एवं समाज की भागीदारी से 15 जून से 15 सितम्बर तक रीवा शहर में डेढ़ लाख पौधे लगाये जायेंगे। शहरी क्षेत्र में विभिन्न संगठनों व आमजनों ने पेंड दान किये हैं जिन्हें निर्दिष्ट स्थलों में रोपा जा रहा है। जितने पेड़ लगाये जायेंगे उनकी सुरक्षा भी की जायेगी। ग्रामीण क्षेत्र में कम्यूनिटी एवं व्यक्तिगत तौर पर वृक्षारोपण किया जा रहा है। सांसद जी के प्रयासों से मुनगा के एक लाख पौधे लगाये जा रहे हैं। वन विभाग भी 3 लाख 50 हजार पौधे लगा रहा है। आयुक्त नगर निगम डॉ. सौरभ सोनवणे ने अपने उद्बोधन में बताया कि शहर में डेढ़ लाख पौधों के रोपण किया जा रहा है जिसमें स्वयंसेवी संस्था, शैक्षणिक संस्थान, व्यापारी संघ, उद्योगपति तथा अन्य लोग भी 25 हजार पेड़ दान कर चुके हैं। वृक्षारोपण कर दो वर्ष तक नगर निगम इनकी सुरक्षा करेगा। उन्होंने लोगों से इस अभियान में और अधिक जुड़ने का आह्वान किया।

 

 

कार्यक्रम को विश्वविद्यालय के कुलगुरू विजय मनोहर तिवारी ने भोपाल से वर्चुअल संबोधित करते हुए कहा कि उप मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में रीवा पत्रकारिता विश्वविद्यालय प्रदेश व देश में अपना स्थान बना रहा है। ऊर्जावान परिसर से निकलने वाले विद्यार्थी मीडिया क्षेत्र में अपना स्थान बनायेंगे। कार्यक्रम के संयोजक प्रो. जयराम शुक्ल ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि बघेलखण्ड में हरियाली अमवस्या लोक परंपरा का अद्विवीय पर्व है। इस दिन धरतीमाता का पौधरोपण कर श्रृंगार किया जाता है जो विश्वविद्यालय के लिये अविस्मरणीय रहेगा। उप मुख्यमंत्री जी ने इस दिवस पर वृक्षारोपण कर महाअभियान का शुभारंभ किया है। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन कुल सचिव प्रशासन विवेक शाक्य ने किया। इस अवसर पर प्राचार्य सैनिक स्कूल अविनाश रावल, साहित्यकार चन्द्रिका प्रसाद चन्द्र, डॉ. प्रभाकर चतुर्वेदी, विश्वविद्यालय के परिसर प्रभारी डॉ. सत्येन्द्र डहरिया सहित जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्थानीयजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button