रीवा

तीर्थ दर्शन ट्रेन से यात्रा के लिए आवेदन 13 अक्टूबर तक

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना से पात्र बुजुर्ग करेंगे द्वारिका-सोमनाथ की यात्रातीर्थ दर्शन ट्रेन से यात्रा के लिए आवेदन 13 अक्टूबर तक

 

मऊगंज राजू उर्फ अनिल सिंह: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना से वरिष्ठ नागरिकों को किसी एक तीर्थ स्थल की नि:शुल्क यात्रा कराई जाती है। इस योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे वरिष्ठ नागरिक जो आयकर दाता नहीं हैं तीर्थयात्रा कर सकते हैं। महिलाओं को आयु सीमा में दो वर्ष की छूट दी गई है। इस संबंध में कलेक्टर मऊगंज संजय कुमार जैन ने बताया कि रीवा रेलवे स्टेशन से तीर्थ दर्शन ट्रेन 25 अक्टूबर को द्वारिका-सोमनाथ के लिए प्रस्थान करेगी। जिले के पात्र बुजुर्ग तीर्थ दर्शन यात्रा का लाभ लेने के लिए तहसील कार्यालय, जनपद कार्यालय अथवा नगर पंचायत कार्यालय में 13 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। कलेक्टर ने पात्र बुजुर्गों से मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का लाभ उठाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button