फरार आरोपियों की सूचना देने पर इनाम घोषित
मऊगंज राजू उर्फ अनिल सिंह :पुलिस अधीक्षक मऊगंज दिलीप सोनी ने जिले के तीन फरार आरोपियों की सूचना देने पर इनाम घोषित किया है। विनय उर्फ बिन्नू पटेल पिता बैजनाथ पटेल निवासी पाड़र थाना मऊगंज की सूचना देने पर दो हजार रूपये की इनाम घोषित किया गया है। इसी प्रकार दो अन्य अज्ञात फरार आरोपियों की सूचना देने पर दस-दस हजार रूपये का पुरस्कार पुलिस अधीक्षक द्वारा घोषित किया गया है।


