रीवा

कलेक्टर मऊगंज ने दिए हर घर तिरंगा अभियान के निर्देश

कलेक्टर मऊगंज ने दिए हर घर तिरंगा अभियान के निर्देश

हर घर तिरंगा और स्वच्छता अभियान की गतिविधि लगातार आयोजित करें – कलेक्टर

मऊगंज राजू उर्फ अनिल सिंह: . मऊगंज कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में कलेक्टर मऊगंज संजय कुमार जैन ने अधिकारियों हर घर तिरंगा अभियान और हर घर स्वच्छता अभियान के संबंध में निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि शासन के निर्देशों के अनुरूप सभी नगरीय निकाय के वार्डों तथा सभी ग्राम पंचायतों में हर घर तिरंगा अभियान चलाएं। अभियान के तहत तिरंगा साइकिल रैली, मोटर साइकिल रैली, रंगोली निर्माण तथा देशभक्ति गीतों के कार्यक्रम आयोजित करें। सभी जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, व्यापारी संघों तथा स्वयंसेवी संस्थाओं एवं आमजनों को इस अभियान में सहभागी बनाएं। सभी अधिकारी अभियान के तहत आयोजित गतिविधियों का व्यापक प्रचार प्रसार करें। अच्छे फोटोग्राफ्स तथा विवरण के साथ जानकारी हर घर तिरंगा अभियान पोर्टल में अनिवार्य रूप से दर्ज कराएं। अभियान के दौरान आमजनता को अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करें। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा देश की एकता और गौरव का प्रतीक है। इसके साथ-साथ नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों तथा स्कूलों में 14 अगस्त तक स्वच्छता अभियान चलाएं। सभी कार्यालयों में साफ-सफाई का अभियान चलाएं। हर घर तिरंगा अभियान के तहत महाविद्यालयों और हायर सेकण्डरी स्कूल के विद्यार्थियों के साथ मिलकर तिरंगा साइकिल रैली निकालें। सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों में रंगोली एवं अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से स्वच्छता और हर घर तिरंगा अभियान का संदेश दें। सभी कार्यालयों में 13 अगस्त से 15 अगस्त तक ध्वज संहिता का पालन करते हुए तिरंगा फहराएं। निजी और शासकीय वाहनों में भी तिरंगे फहराकर अभियान का संदेश दें। बैठक में प्रभारी एसपी आर.एस. प्रजापति, जनपद अध्यक्ष श्रीमती नीलम इन्द्रपाल सिंह, डॉ राजेन्द्र मिश्रा, एसडीएम बीके पाण्डेय सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button