स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन हेतु अधिकारियों को सौंपे गये दायित्व
मऊगंज राजू उर्फ अनिल सिंह. कलेक्टर मऊगंज संजय कुमार जैन ने स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह के समारोह हेतु अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। तहसीलदार हनुमना शिवम गौतम को सांस्कृतिक कार्यक्रम की व्यवस्था, अनिल सिंह उपयंत्री को मंच, माइक, जनरेटर की व्यवस्था, सुनील द्विवेदी को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं कारगिल में शहीद परिवारों की सम्मान बैठक व्यवस्था सहित अन्य अधिकारियों को मंच से पुरस्कार वितरण, पेयजल, पार्किंग, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति एवं बैठक व्यवस्था का दायित्व सौंपा है।


