
मऊगंज जिले की शिक्षण संस्थाओं में चलाया गया सफाई अभियान, निकाली गई तिरंगा रैली
मऊगंज विशाल समाचार संवाददाता. हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग विशेष अभियान मऊगंज जिले में भी संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले की शिक्षण संस्थाओं में साफ-सफाई चित्रकला, निबंध रैली और रंगोली आदि प्रतियोगिताएँ आयोजित कर बच्चों में देश भक्ति और स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है।
कलेक्टर संजय कुमार जैन के मार्गदर्शन में अभियान के तहत सांदीपनि विद्यालय नईगढ़ी, हाई स्कूल पहिलपार, शासकीय प्राथमिक शाला मैरहा 876, सांदीपनि विद्यालय देवतालाब, सांदीपनि विद्यालय मऊगंज में साफ सफाई कर तिरंगा रैली निकाली गई तथा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।


