Uncategorized

हर घर तिरंगा अभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह, घर-घर पहुंचा तिरंगा

हर घर तिरंगा अभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह, घर-घर पहुंचा तिरंगा

 

दिबियापुर, औरैया –विशाल समाचार

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आव्हान पर, स्वतंत्रता दिवस से पूर्व 14 अगस्त 2025 को दिबियापुर 203 विधानसभा क्षेत्र के मंडल दिबियापुर शक्ति केंद्र ककोर अंतर्गत बूथ संख्या 165, 166, 173, 203 व 204 पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व आम जनता के बीच तिरंगा झंडा वितरित किया गया।

 

शक्ति केंद्र संयोजक बूडादाना श्री सुरेश सिंह राजावत, शक्ति केंद्र ककोर संयोजक श्री महावीर प्रसाद राठौर, छललू तिवारी, राधेश्याम दोहरे, राम-लखन दुबे, वदन सिंह पाल, राजेश राजपूत, राजू नागर, नसीम खान, वसीम खान, जमील अहमद, जलील खान, छवि गुप्ता, उदय सिंह पाल, मयंक पांडे समेत अनेक गणमान्य, सर्वसमाज के राष्ट्रप्रेमी, युवा, व्यापारी, किसान, महिलाएं, बहिनें, केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार के लाभार्थी परिवारजन भारी संख्या में उपस्थित रहे।

 

मंडल महामंत्री दिबियापुर भाजपा श्री अनुराग दीक्षित ने उपस्थित जनसमूह से अपील की कि हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाकर राष्ट्रप्रेम का संदेश फैलाएं और कार्यक्रम को सफल

बनाएं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button