
जागतिक अवयवदान दिन के अवसर पर नोबल हॉस्पिटल की ओर से अवयवदाता कृतज्ञता सम्मान २०२५
पुणे,: जागतिक अवयवदान दिन के अवसर पर नोबल हॉस्पिटल ॲन्ड रिसर्च सेंटर की ओर से अवयवदाता कृतज्ञता सम्मान २०२५ इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस दौरान कार्यक्रम में अवयवदाताओं का स्मरण और उनके परिवार का अनुभव कथन किया गया. नोबल हॉस्पिटल द्वारा अवयवदान के इस महान कार्य से समाज के लिए उदाहरण प्रस्तुत करने वाले परिवारों को सम्मानित किया गया.इस दौरान नोबल हॉस्पिटल के अध्यक्ष व व्यवस्थापकीय संचालक डॉ.दिलीप माने, संचालक डॉ.दिविज माने, समूह कार्यकारी अधिकारी डॉ.संजय पठारे और वरिष्ठ व्यवस्थापन सदस्य, कर्मचारी इनके साथ अन्य मान्यवर उपस्थित थे.

