पूणे

उर्ग्येन आर्ट फेस्टिवल – पुणे में शताब्दी वर्ष पर भव्य आयोजन

उर्ग्येन आर्ट फेस्टिवल – पुणे में शताब्दी वर्ष पर भव्य आयोजन

 

पुणे, : त्रिरत्न इंस्टीट्यूट और करुणदीप फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में उर्ग्येन आर्ट फेस्टिवल का आयोजन 21 से 26 अगस्त 2025 तक बालगंधर्व कला दालन, पुणे में होगा। यह महोत्सव त्रिरत्न बौद्ध समुदाय के संस्थापक और आधुनिक बौद्ध पुनर्जागरण के अग्रणी उर्ग्येन संघरक्षित (1925–2018) की जन्मशताब्दी वर्षगांठ को समर्पित है।

 

‘निर्वाण : ज्ञानप्राप्ति’ विषय पर आधारित इस फेस्टिवल में प्रदर्शनियां, थेट कला प्रस्तुति, व्याख्यान, ध्यान कार्यशालाएं, संगीत और नृत्य के कार्यक्रम होंगे। देश–विदेश से 200 से अधिक कलाकार और विद्वान भाग लेंगे।

मुख्य आकर्षण उद्घाटन समारोह – 21 अगस्त (मुख्य अतिथि : पद्मश्री नगवांग समतेन, लोकशाहीर संभाजी भगत, अभिनेता किरण माने)

प्रतिदिन ध्यान कार्यशालाएं व चर्चासत्र

शिल्पकला, चित्रकला और कैलीग्राफी की लाइव प्रस्तुति

मराठी ग़ज़ल संध्या (पं. भीमराव पांचाळे), फ्यूजन म्यूजिक कॉन्सर्ट, सरोद वादन

26 अगस्त : कलाकार सम्मान समारोह (डॉ. जब्बार पटेल द्वारा) तथा तबला–वायलिन जुगलबंदी

यह फेस्टिवल कला और धम्म के संगम से पुणे की सांस्कृतिक पहचान को नई दिशा देगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button