मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में विषय विशेषज्ञों की भर्ती
इटावा, – मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम ने बताया कि समाज कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं (यूपीएससी, यूपीपीएससी, नीट) की तैयारी कर रहे छात्रों को निःशुल्क प्रशिक्षण दिलाने के लिए विषय विशेषज्ञों की भर्ती की जाएगी। चयनित विशेषज्ञों को प्रति लेक्चर (90 मिनट) मानदेय 2000 रुपये दिया जाएगा।
इच्छुक अभ्यर्थी एनआईसी इटावा की वेबसाइट etawah.nic.in से आवेदन पत्र डाउनलोड कर 25 अगस्त 2025 शाम 5 बजे तक कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से या पंजीकृत डाक द्वारा आवेदन कर सकते हैं।
पदों का विवरण –यूपीएससी/यूपीपीएससी : अर्थव्यवस्था (1), समसामयिक मुद्दे (1)जेईई/नीट : रसायन विज्ञान (1)



