इटावा में 19 अगस्त को रोजगार मेला, 6 कंपनियां करेंगी भर्ती
इटावा: जिला सेवायोजन कार्यालय पक्का तालाब (मॉडल करिअर सेंटर) में 19 अगस्त को रोजगार मेला आयोजित होगा। इसमें 6 कंपनियां विभिन्न रिक्तियों के साथ प्रतिभाग करेंगी।
कक्षा 10 से स्नातक, आईटीआई व डिप्लोमा अभ्यर्थी हेल्पर, वेल्डर, सुपरवाइजर, शटर ऑपरेटर आदि पदों पर 18 से 48 वर्ष आयु वर्ग में चयनित हो सकते हैं। वेतन 15,000 से 35,000 रुपये प्रतिमाह रहेगा। कार्यस्थल सूरत, अहमदाबाद, राजकोट और जामनगर है।
प्रतिभागी कंपनियां – एलआईसी इटावा, कुलदीप मोटर्स, केयर हेल्थ नर्सिस प्रा. लि., प्रमोकाश आउटसोर्सिंग प्रा. लि., रेजान सोलर और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस इटावा।
ऑनलाइन पंजीकरण rojgaarsangam-up-gov-in तथा ncs-gov-in पर किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को 19 अगस्त की सुबह 9 बजे बायोडाटा की 5 प्रतियों सहित सेवायोजन कार्यालय इटावा में उपस्थित होना होगा।

