पूणे

सुयोग पर्ल सोसायटी में पीएम – सुर्यघर योजना के तहत सौर उर्जा प्रणाली कार्यान्वित

सुयोग पर्ल सोसायटी में पीएम – सुर्यघर योजना के तहत सौर उर्जा प्रणाली कार्यान्वित

पुणे, : हडपसर के सुयोग पर्ल को-ऑपरेटिव्ह सोसायटी यहां पर ऑन-ग्रीड रूफटॉप सोलर पीव्ही यंत्रणा कार्यान्वित की गई .पीएम – सुर्यघर सब्सिडी योजना के तहत लाभान्वित होने वाली इस प्रणाली का उपयोग कॉमन मीटरों के लिए किया जाएगा. इसके लिए सोसायटी में 40 किलोवाट क्षमता का सिस्टम लगाया गया है और लिफ्ट और पानी पुरवठा पंपों को सौर ऊर्जा से बिजली मिलेगी. इस प्रणाली का उद्घाटन राहुल तुपे इनके हाथों से किया गया.इस दौरान बिपिन इंजिनिअर्स के व्यवस्थापकीय संचालक हेमंत रेवणकर, सोसायटी के अध्यक्ष सीवाकुमार, खजिनदार ललित जैन, सचिव मनोहर और अन्य सदस्य उपस्थित थे. सौर ऊर्जा प्रणाली कार्यान्वित होने से पहले बिजली का बिल लगभग एक लाख रुपये आता था, लेकिन अब इसमें 80 प्रतिशत तक की कमी आने की उम्मीद है. इस निवेश की भरपाई में लगभग तीन साल लगेंगे.

 

 

सौर उर्जा प्रणाली का उद्घाटन यह महाराष्ट्र राज्य वीज वितरण कंपनी (एमएससीडीसीएल) के सौर उर्जा ग्राम इस नए उपक्रम से सुसंगत है. बिपिन इंजिनिअर्स के सरव्यवस्थापक पुष्कर गोखले इन्होने इस प्रणाली के बारे में तांत्रिक जानकारी दी,इसके साथ सोसायटी के सदस्यों को इसके विभिन्न लाभों और देखभाल के मार्गदर्शक सूचना के बारे में भी बताया गया

.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button