पूणे

एबॅट ने नेक्‍स्‍ट-जेन फ्रीस्‍टाइल लिब्रे 2 प्‍लस लॉन्‍च किया, अब हर मिनट कॉन्‍टीन्‍युअस ग्‍लूकोज़ रीडिंग करने और अलार्म लगाने की सुविधा‍

एबॅट ने नेक्‍स्‍ट-जेन फ्रीस्‍टाइल लिब्रे 2 प्‍लस लॉन्‍च किया, अब हर मिनट कॉन्‍टीन्‍युअस ग्‍लूकोज़ रीडिंग करने और अलार्म लगाने की सुविधा‍

 

पुणे (भारत) दुनिया की प्रमुख हेल्थकेयर कंपनी एबॅट ने आज फ्रीस्टाइल लिब्रे 2 प्लस सेंसर को लॉन्‍च किया है। यह कंपनी के फ्रीस्टाइल लिब्रे सेंसर पोर्टफोलियो में नया प्रोडक्‍ट है। यह इनोवेटिव डिवाइस हर मिनट अपने आप ग्लूकोज रीडिंग्स सीधे आपके फोन पर प्रदान करता है, जिससे डायबिटीज से पीड़ित लोग पूरे आत्मविश्वास, सटीकता और आसानी से अपनी डायबिटीज को मैनेज कर सकते हैं। डायबिटीज से पीड़ित लोग अपनी ग्लूकोज रीडिंग्स को स्कैन किए बिना देख सकते हैं और कम या उच्च ग्लूकोज स्तर होने पर अपने कॉम्‍पैटिबल स्मार्टफोन पर ऑटोमैटिक तरीके से अलर्ट प्राप्त कर सकते हैं, जिससे वे सोच-समझकर निर्णय ले सकते हैं।

भारत में 101 मिलियन लोगों को डायबिटीज है, जो इसे दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी मधुमेह आबादी बनाता है। यह चौंका देने वाली संख्या कॉन्‍टीन्‍युअस ग्लूकोज मॉनिटर (सीजीएम) जैसे सुलभ, वास्तविक समय के उपकरणों की तत्काल आवश्यकता पर जोर देती है। इससे लोगों को पूरे आत्मविश्वास और सक्रिय रूप से अपनी डायबिटीज मैनेज करने में मदद मिलती है। उचित थेरेपी के साथ ग्लूकोज मॉनिटरिंग, स्थिति को प्रबंधित करने और जटिलताओं को रोकने के लिये बेहद महत्‍वपूर्ण है।

एबॅट के डायबिटीज डिवीजन, एशिया पैसिफिक के रीजनल मेडिकल अफेयर्स डायरेक्टर डॉ. केनेथ ली ने कहा, “एबॅट की अग्रणी फ्रीस्टाइल लिब्रे तकनीक दुनिया भर में सात मिलियन से अधिक लोगों के लिए मधुमेह प्रबंधन के तरीके को बदल रही है। हमें इस जीवन-बदलने वाले इनोवेटिव प्रोडक्‍ट को भारत में लाकर खुशी हो रही है, क्‍योंकि इसमें लोगों को स्थिति को बेहतर ढंग से प्रबंधित करने में सशक्‍त बनाने की अपार संभावनाएं हैं। फ्रीस्टाइल लिब्रे 2 प्लस का प्रदर्शन मजबूत सटीकता मानकों, को पूरा करता है, जो सभी इच्छित रोगी समूहों और ग्लाइसेमिक रेंज के लिए विश्वसनीय ग्लूकोज रीडिंग्स सुनिश्चित करता है। यह लोगों को नियमित फिंगरस्टिक्स के बिना ग्लूकोज स्तर की निगरानी करने की स्वतंत्रता देता है, जिससे वे अधिक समझदारी से निर्णय ले सकते हैं।”

अध्ययनों से पता चला है कि फ्रीस्टाइल लिब्रे तकनीक लो ब्‍लड शुगर की घटनाओं को 43% तक कम कर सकती है, HbA1c स्तर में 0.9% से 1.5% की कमी ला सकती है, और अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता को 66% तक कम कर सकती है। लिब्रे तकनीक ने टाइप 1 डायबिटीज वाले लोगों में गंभीर हाइपोग्लाइसीमिया के बाद हृदय संबंधी जटिलताओं के जोखिम को 78% तक कम करने और इंसुलिन-उपचारित टाइप 2 डायबिटीज[ में स्ट्रोक और मधुमेह से संबंधित जटिलताओं के लिए अस्पताल में भर्ती होने के जोखिम को 44% तक कम करने में प्रभाव दिखाया है। देखभाल करने वालों के लिए, वास्तविक समय के अलर्ट मानसिक शांति प्रदान करते हैं और स्थिति गंभीर होने से पहले कार्रवाई करने का अवसर देते हैं।

फ्रीस्टाइल लिब्रे 2 प्लस कैसे काम करता है

फ्रीस्टाइल लिब्रे 2 प्लस एक खास डिवाइस है जो एनएफसी और ब्लूटूथ तकनीक का इस्तेमाल करता है। यह हर मिनट आपके ग्लूकोज (शुगर) के स्तर को आपके कॉम्‍पैटिबल स्मार्टफोन, पर दिखाता है और जरूरत पड़ने पर अलार्म भी देता है। इस सेंसर को बांह के पीछे लगाया जाता है और यह 15 दिनों तक काम करता है। इसे शुरू करने के लिए बस अपने स्मार्टफोन से एक तेज स्कैन करना होता है। डायबिटीज से पीडि़त लोग इसकी मदद से हर मिनट अपने ग्लूकोज स्तर को देख सकते हैं, साथ ही यह भी जान सकते हैं कि उनका शुगर स्तर पहले कैसा था और अब किस दिशा में जा रहा है। इसके लिए उंगली चुभाने की जरूरत नहीं पड़ती। माता-पिता या देखभाल करने वाले भी अपने फोन पर ग्लूकोज की जानकारी देख सकते हैं और जरूरत के हिसाब से अलार्म सेट कर सकते हैं, जिससे उन्हें ज्‍यादा मानसिक शांति मिलती है।

इसके अलावा, फ्रीस्टाइल लिब्रेलिंक का उपयोग करने वाले लोग लिब्रेव्यू और लिब्रेलिंकअप के माध्यम से अपने स्वास्थ्य सेवा प्रदाता और देखभाल करने वालों के साथ जानकारी साझा कर सकते हैं, जो फ्रीस्टाइल लिब्रे प्लेटफॉर्म का हिस्सा हैं। लिब्रेव्यू एक सुरक्षित, क्लाउड-आधारित मधुमेह प्रबंधन प्रणाली है जो रोगी को अपने ग्लूकोज की जानकारी अपने डॉक्‍टर से साझा करने में सक्षम बनाती है, जिससे समय पर इलाज संभव होता है। लिब्रेलिंकअप एक मोबाइल ऐप है जो माता-पिता और देखभाल करने वालों के लिए है, जिससे वे बच्चे, बुजुर्ग माता-पिता या मधुमेह का प्रबंधन करने वाले प्रियजनों के ग्लूकोज इतिहास और ट्रेंड्स को आसानी से जांच सकते हैं।

अभिनेत्री एवं इंफ्लुएंसर समीरा रेड्डी कहती हैं, “मैंने हमेशा तकनीक की ताकत पर भरोसा किया है, लेकिन जब मेरी सास को डायबिटीज हुआ, तब मुझे असल में समझ आया कि सही डिवाइस कितना बदलाव ला सकता है। हम हमेशा उनके शुगर लेवल की चिंता में रहते थे, खासकर रात में या जब वे अकेली होती थीं। फ्रीस्टाइल लिब्रे 2 प्लस का इस्‍तेमाल करने पर सब कुछ बदल गया। इसके सटीक अपडेट, अलार्म और ट्रेंड्स पर नजर रखने की सुविधा ने हमें राहत दी। मैं काम के लिए बाहर होती थी, फिर भी मुझे पता था कि वे ठीक हैं। अब वे ज्यादा आत्मविश्वास और आजादी महसूस करती हैं। यह डिवाइस हमारे लिए अनमोल है।”

फ्रीस्टाइल लिब्रे 2 प्लस अब भारत भर में 2 वर्ष और उससे अधिक उम्र के वयस्कों और बच्चों के लिए उपलब्ध है, जिसमें गेस्‍टेशनल डायबिटीज से पीडि़त महिलाएं भी शामिल हैं।

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button