
महेश गौरव पुरस्कार 2025 सीए श्रीकिशन भुतड़ा और डॉ. सोनल चांडक को घोषित
महेश प्रोफेशनल फोरमतर्फे सम्मान समारोह का आयोजन
पुणे, : महेश प्रोफेशनल फोरम पुणे संस्था की ओर से महाराष्ट्र के माहेश्वरी समाज की उल्लेखनीय व्यक्तियों को प्रदान किए जाने वाले महेश गौरव पुरस्कार 2025 की घोषणा की गई है। इस वर्ष यह सम्मान इचलकरंजी के सुप्रसिद्ध उद्योजक एवं अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले, साथ ही विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के माध्यम से समाजसेवा में सक्रिय सीए श्रीकिशन भुतड़ा और अमरावती की प्राध्यापिका एवं समाजसेविका डॉ. सोनल चांडक को प्रदान किया जाएगा।
सीए श्रीकिशन भुतड़ा को “मैन ऑफ सबस्टेंस” तथा डॉ. प्रो. सोनल चांडक को “वुमन ऑफ सबस्टेंस” पुरस्कार से नवाजा जाएगा। इस पुरस्कार का यह 14वां वर्ष है। सम्मान समारोह का आयोजन शनिवार, 23 अगस्त 2025 को सायं 6 बजे पुणे स्थित डॉ. शामराव कलमाडी हाई स्कूल ऑडिटोरियम में किया जाएगा।
इस अवसर पर महेश प्रोफेशनल फोरम की 14 शाखाओं के सदस्य, एमएफसीटी ट्रस्ट के पदाधिकारी, माहेश्वरी समाज के मान्यवर, मुख्य प्रायोजक अद्वैत एनर्जी ट्रांजेक्शन लिमिटेड (गुजरात) के मालिक शालीन शेट, महेश नागरी मल्टीस्टेट क्रेडिट सोसायटी के सीईओ मगराज राठी, महेश सहकारी बैंक लिमिटेड के चेयरमैन जुगलकिशोर पुंगलिया तथा वुमन ऑफ सबस्टेंस पुरस्कार प्रायोजक कांता तोष्णीवाल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
इस संबंध में जानकारी महेश प्रोफेशनल फोरम की मध्यवर्ती शाखा अध्यक्षा प्रीति जाजू और कार्यक्रम निदेशक राहुल डागा ने दी।

