
इटावा पुलिस की बड़ी सफलता – हिस्ट्रीशीटर चोर गिरफ्तार, सोना-चाँदी और नकदी बरामद
विशाल समाचार संवाददाता इटावा
इटावा : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर थाना बकेवर पुलिस ने चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए हिस्ट्रीशीटर मोहित उर्फ राजा पुत्र विष्णु निवासी निवाड़ी कला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से सोने-चाँदी के आभूषण और कुल 22,700 रुपये नकद बरामद किए।
पुलिस पूछताछ में मोहित ने स्वीकार किया कि उसने करीब ढाई माह पहले लखना कस्बे में बंद पड़े मकान से जेवरात और रुपये चोरी किए थे। वहीं 20 अगस्त को ग्राम पंचायत इन्द्रापुर के दफ्तर से बैटरियां, इन्वर्टर, साउंड स्पीकर और एलईडी टीवी भी चोरी करने की बात कबूली। बरामदगी में सोने का हार, चेन, अंगूठियां, नाक की पिन, चाँदी का कमरबंद, पायल, बिछुआ और नकदी शामिल है।
गिरफ्तार अभियुक्त मोहित उर्फ राजा शातिर किस्म का अपराधी है, जिसे हिस्ट्रीशीटर 22-बी के रूप में चिन्हित किया गया है। उसके खिलाफ चोरी, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर व जुएं से जुड़े कुल 17 मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं।
यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन और पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र के निर्देशन में थानाध्यक्ष बकेवर विपिन मलिक के नेतृत्व में की गई। टीम में उपनिरीक्षक हाकिम सिंह, उपनिरीक्षक मान सिंह, हेड कांस्टेबल मनमोहन सिंह, हेड कांस्टेबल संजीवनलाल, कांस्टेबल पंकज कुमार, कपिल कुमार, संजय कुमार और राघवेन्द्र कुमार शामिल रहे।


