
पंचायतों एवं नगरीय निकायों फोटोयुक्त मतदाता सूची तैयार करने हेतु प्रशिक्षण संपन्न
रीवा विशाल समाचार. कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन श्रीमती प्रतिभा पाल द्वारा पंचायतों एवं नगरीय निकायों की फोटोयुक्त मतदाता सूची बनाने के लिये रजिस्ट्रीकरण, सहायक रजिस्ट्रीकरण एवं अपीलीय अधिकारी नियुक्त किये गये हैं। नियुक्त अधिकारियों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में वार्षिक पुनरीक्षण 2025 की तैयारी हेतु प्रक्रिया एवं मतदाता सूची तैयार करने के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर ट्रेनर्स द्वारा कंट्रोल टेबल का वेरीफिकेशन और आपरेशन, विधानसभा की अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची के आधार पर ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकाय की प्रारूप मतदाता सूची तैयार करने, नये एवं बढ़े हुए मतदाताओं को नगर पालिका वार्ड अथवा पंचायत में शिफ्ट करने, विलोपित मतदाताओं का नगरीय निकाय व पंचायत सूची से नाम हटाने के लिये वेरिफिकेशन मतदाता सूची में संशोधन के साथ ही शिÏफ्टग के संबंध में विवाद के निराकरण, सूची जनरेट करने तथा दावे आपत्ति प्राप्त कर निराकरण करने व अंतिम मतदाता सूची तैयार करने के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।
उल्लेखनीय है कि पंचायतों एवं नगरीय निकाय की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण के लिये कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। सभी प्रक्रियाओं की पूर्ति सुनिश्चित कराते हुए 13 नवम्बर को अंतिम फोटोयुक्त मतदाता सूची का सार्वजनिक प्रकाशन कर दिया जायेगा। प्रशिक्षण में एसडीएम हुजूर वैशाली जैन, डिप्टी कलेक्टर सुधीर कुमार बेक, सहायक कलेक्टर दृष्टि जायसवाल, मास्टर ट्रेनर एसपी शुक्ला सहित रजिस्ट्रीकरण सहायक रजिस्ट्रीकरण, अधिकारी उपस्थित रहे।


